ब्रज नगर में इंदिरा सर्किल पर शहीद दिवस के रूप में मनाई गई क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।

डीग, 27 फरवरी। डीग जिले के कस्बा ब्रज नगर में मां भारती के वीर सबूत अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि इंदिरा सर्किल पर शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर अमर शहीद स्वर्गीय चंद्रशेखर आजाद की तस्वीर पर फूल अर्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

निडर क्रांतिकारी के बलिदान को किया गया याद

शहर अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शहीद स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय चंद्रशेखर आजाद के विषय में भाषण दिया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि "27 फरवरी 1931 को प्रयागराज के अल्फ्रेड पार्क में ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान भारत माता की रक्षा करते हुए वे शहीद हुए थे।" वे एक निडर क्रांतिकारी थे जो आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे के नारे के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अपनी भाषणों और विचारों में अंग्रेजी के विरुद्ध सशस्त्र क्रांति का आह्वान किया तथा मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अंतिम सांस तक लड़ने और युवाओं को आत्म सम्मान के साथ जीने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य जन

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में श्रीकांत शर्मा शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ब्रज नगर, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश जाटव, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामस्वरूप प्रभाती एवं शहर प्रवक्ता सुनील सैनी उपस्थित रहे। इनके साथ ही मंडल अध्यक्ष रामवीर मुंशी बिरथला, श्यामवीर, मनोहर सिंह, मूलचंद, शंकर दयाल, सुमित, श्याम सिंह सुजालपुर, बबलू सुजालपुर, तेज प्रकाश जाटव, संतोष, हजरू खान, रघुवर दयाल और कान्हा आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। समस्त उपस्थित जनों ने महान क्रांतिकारी आजाद के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story