पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस महोत्सव में स्थानीय प्रतियोगिताओं, लोक कलाओं और जल महल के रंगीन फव्वारों का पर्यटकों ने आनंद लिया।

डीग - 25 फरवरी :- राजस्थान पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बृज की विश्व विख्यात लोक संस्कृति और धरोहर को सजोने वाली बृज की होली के दो दिवसीय महोत्सव का आगाज हो गया। इस दौरान गांधी पार्क मेला मैदान डीग में मटका दौड़, नींबू दौड़, कबड्डी प्रतियोगिता और रस्साकसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जल महल परिसर में रंगोली, मेहंदी, चित्रकला और मूँछ प्रतियोगिताओं सहित संस्कृत कार्यक्रम आयोजित हुए जहाँ विजेता प्रतियोगियों को पर्यटन विभाग के उप निदेशक संजय जौहरी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

लोक संस्कृति का प्रदर्शन और प्रतियोगिताएं

यहाँ आयोजित बम पार्टी और ढोला गायन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा राजस्थानी संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए लोक कलाओं का प्रदर्शन किया गया।
बृज होली महोत्सव में पर्यटकों को स्थानीय कला, प्राचीन परंपरा और लोक उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला।
महल के राजभवन में विश्व प्रसिद्ध रंगीन फव्वारों ने अपनी इंद्रधनुषी छटा से देशी-विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया। शाम 7 बजे डीग महल परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश की सतरंगी लोक कलाओं का प्रदर्शन होगा। वहीं 27 फरवरी को कामां में पारंपरिक होली का उल्लास देखने को मिलेगा।

विदेशी मेहमानों का उत्साह और प्रशासनिक उपस्थिति

जर्मनी से आये दम्पति ने डीग में आयोजित ब्रज होली महोत्सव व रंगीन फुब्बारों को देख बहुत खुश हुई। इस मौके पर जिला कलेक्टर भरतपुर कमर चौधरी, जिला कलेक्टर उत्सव कौशल, एडीएम रामकुमार डीग, महल प्रशासन के अधिकारी व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story