✕
भुसावर: विष्णु सैन ने 3500 रुपए से भरा पर्स लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल
By Mohan JoshiPublished on 27 Feb 2026 11:28 AM IST
कस्बे के कानूनगो मौहल्ला निवासी विष्णु सैन को रास्ते में सेवानिवृत्त वैद्य का पर्स मिला, जिसे उन्होंने नकदी और जरूरी दस्तावेजों सहित सुरक्षित लौटाया।

x
भुसावर के कानूनगो मौहल्ला में ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले विष्णु सैन (दाएं) को खोया हुआ पर्स और नकदी प्राप्त होने पर मिठाई खिलाकर आशीर्वाद देते सेवानिवृत्त वैद्य वीरेंद्र कुमार पाण्डेय।
भुसावर में रुपए कमाने के फेर में जहां चारों ओर लुट-खसोट मची हुई है और महज कुछ पैसों के लिए जहां भाई-भाई एवं दोस्तों के बीच झगड़ा हो जाते हैं, वहीं समाज में कुछ ऐसे भी लोग अभी मौजूद हैं जो दूसरे के पैसों को अमानत समझ कर उन्हें उसके असली मालिक तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। ऐसे ही लोगों की बदौलत आज भी ईमानदारी जिंदा है। ऐसी ही ईमानदारी की मिसाल पेश की है भुसावर कस्बे के कानूनगो मौहल्ला निवासी विष्णु कुमार (विष्णु सैन) पत्रकार पुत्र श्री स्वर्गीय श्री अमर सिंह सैन ने।
बाजार से लौटते समय मिला पर्स
दरअसल हुआ यूं कि विष्णु सैन कस्बे के बाजार से कुछ सामान लेकर अपने घर आ रहा था, जहां अचानक घर के पास रास्ते में उसे एक पर्स दिखाई दिया। जहां उन्होंने अपनी मां को आवाज देकर बुलाया और उन्होंने पर्स खोलकर देखा तो उसमें सेवानिवृत्त वैद्य वीरेंद्र कुमार पाण्डेय का फोटो लगा हुआ था।ईमानदारी और सूचना का आदान-प्रदान
विष्णु सैन ने दूरभाष पर वैद्य वीरेंद्र कुमार को सूचना देकर मिला हुआ पर्स लौटा कर अपनी ईमानदारी की मिसाल पेश की, जिसमें लगभग तीन हजार पांच सौ रुपए थे। युवक विष्णु सैन के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए वैद्य वीरेंद्र कुमार ने शाबाशी देकर मिठाई खिलाकर हौसला बढ़ाया।बुजुर्ग वैद्य का आभार और आशीर्वाद
वैद्य वीरेंद्र कुमार ने कोठी वाले हनुमानजी बाबा से प्रार्थना करते हुए विष्णु सैन की हर मनोकामना पूर्ण करने का आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं दूसरी ओर वैद्य वीरेंद्र कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि वह बाजार में किसी कारणवश कुछ सामान लेने गए थे, जहां रास्ते में उनका पर्स गिर गया था। कोठी वाले हनुमानजी बाबा के आशीर्वाद से विष्णु सैन ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए पर्स लौटा दिया। उन्होंने बताया कि "पर्स में लगभग तीन हजार पांच सौ रुपए और आई डी कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज (कागजात) आदि रखे हुए थे।"
Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
