भुसावर कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में क्षमता से अधिक भूसा भरकर चल रहे वाहन राहगीरों के लिए मुसीबत बने, स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा पर चिंता।

भुसावर। कस्बा भुसावर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में क्षमता से कहीं अधिक तुरी (भूसा) भरकर परिवहन करने का सिलसिला तेज हो गया है। सड़कों पर ऊंचाई तक लदी ये ट्रॉलियां न केवल यातायात नियमों की अनदेखी कर रही हैं, बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के लिए भी भारी खतरा बनती जा रही हैं। इन वाहन चालकों द्वारा आए दिन बड़े हादसों को खुलेआम न्यौता दिया जा रहा है।

यातायात नियमों की अनदेखी और बढ़ता खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि "कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां इतनी अधिक भरी होती हैं कि पीछे और साइड का दृश्य पूरी तरह ढक जाता है।" इस अनियंत्रित लोडिंग के कारण सड़कों पर चलने वाले अन्य लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अतीत की घटनाओं से नहीं लिया सबक

ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि "ओवरलोडिंग के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने की आशंका बनी रहती है।" क्षेत्र में पहले भी ओवरलोड वाहनों के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी का यह खतरनाक दौर लगातार जारी है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story