किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 11 विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया और संस्थापिका रेणु मित्तल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

भरतपुर जिले के एतिहासिक भुसावर कस्बे के छोंकरवाडा सड़क मार्ग स्थित किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास भुसावर के सौजन्य से किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास भवन में रविवार को देर सायं ऑन लाइन क्विज प्रतियोगिता का आठवां पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जहां प्रथम 11 जनों को मंच पर पुरुस्कार देकर सम्मानित करते हुए होंसला अफजाई किया। ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता ग्रुप के संचालक अरविन्द मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आठवां पुरुस्कार वितरण समारोह संस्था की संस्थापिका रेणु मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

विजेताओं का चयन और लकी ड्रॉ प्रक्रिया

इस समारोह में 11 महिला, पुरुष एवं बच्चों को 21 दिसंबर 2025 से 01 फरवरी 2026 तक के प्रत्येक रविवार के 20-20 विजेताओं में से लकी ड्रॉ के द्वारा कुल 11 विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कस्बे में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता हर रविवार को सुबह 11 बजे भुसावर के इतिहास एवं वर्तमान के बारे में प्रश्न ऑनलाइन पूछा जाता है जिसका जवाब शीघ्र अति शीघ्र ज़बाब देने वाले प्रथम 20 विजेताओं को प्रथम चरण में पास किया जाता है। वहीं दूसरी ओर उन्ही 20 विजेताओं में से लकी कूपन के द्वारा किसी एक विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।

मंच पर सम्मानित हुई प्रतिभाएं और आभार

मंच पर मिला पुरस्कार तो प्रतिभा हर्षित हुई और सभी ने किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास समिति का आभार जताया। किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास भवन में आयोजित हुए ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में प्रथम विजेताओं में विष्णु सैन, लता शैलेश, श्याम सुन्दर, डॉली भूपेन्द्र, यश मित्तल, मीना देवी, रचना, यश, सन्तोष, सीमा, प्रियंका आदि को विजेता घोषित करके पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का समापन अल्पहार के साथ किया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story