बल्लभगढ नंदघर में बच्चों को स्कूल बैग, जर्सी और पोषण सामग्री का वितरण
अर्पण सेवा संस्था और वेदांता समूह की पहल पर 3 से 6 वर्ष के बच्चों को शिक्षण सामग्री बांटकर प्राथमिक शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

भुसावर के गॉव बल्लभगढ में संचालित नंदघर के छोटे बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अर्पण सेवा संस्था, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और वेदांता समूह की पहल पर यह सकारात्मक कदम उठाया गया है।
बच्चों को वितरित की गई आवश्यक सामग्री
नंदघर के माध्यम से 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को स्कूल बैग, जर्सी और पानी की बोतलें वितरित की गई। संस्था का उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
पोषण स्तर में सुधार और गतिविधियां
कलस्टर सुपरवाईजर पिंटू सैनी ने बताया कि "नन्दघर पर बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने के उद्देश्य से पोषण सामग्री भी बांटी गई।" कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में खेल-खेल में पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियां संचालित की गई। इन गतिविधियों का मुख्य लक्ष्य यह रहा कि बच्चे मनोरंजन के साथ प्राथमिक शिक्षा ग्रहण कर सकें और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि जाग्रत हो।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
