भरतपुर में सीवरेज प्रणाली और रखरखाव पर आरयूआईडीपी ने आयोजित की जागरूकता बैठक
सुभाष नगर में आयोजित बैठक में महिलाओं को सीवर कनेक्शन के लाभ, रखरखाव की सावधानियों और टोल फ्री नंबर के माध्यम से शिकायत निवारण की विस्तृत जानकारी दी गई।

भरतपुर के सुभाष नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर आरयूआईडीपी अधिकारियों और सोशल एक्सपर्ट मनीष कटारा द्वारा महिला समूह को सीवरेज प्रणाली की उपयोगिता समझाते हुए पम्पलेट्स का वितरण।
कार्यक्रम का विवरण और उद्देश्य
भरतपुर, 20 फरवरी। शहर में आर.यू.आई.डी.पी. चतुर्थ चरण अन्तर्गत राजुल कुमार, अधिशाषी अभियन्ता के मार्गनिर्देशन में जनजागरुकता एवं जनसहभागिता इकाई (कैप) द्वारा सुभाष नगर में आंगनवाडी केन्द्र पर उपस्थित महिला समूह आदि को सीवरेज प्रणाली की उपयोगिता, सीवर कनैक्शन के लाभ और उसके रख-रखाव विषय पर जानकारी साझा करने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया।
सीवरेज परियोजना और स्वास्थ्य लाभ
बैठक में सोशल एक्सपर्ट मनीष कटारा ने उपस्थित सहभागियों को भरतपुर शहर में आरयूआईडीपी द्वारा सम्पादित किये जा रहे सीवरेज परियोजना कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर इसके लाभों के साथ-साथ रख-रखाव के विषय में विस्तार से बताया।
"सीवर कनैक्शन सामुदायिक स्वच्छता और गन्दे पानी के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के लिये बहुत आवश्यक है, साथ ही सीवरेज प्रणाली की सफलता तभी है जब हम सभी मिलकर इसके रख-रखाव में सावधानी बरतें और सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार से कचरा, पॉलिथिन, गोबर आदि सीवर लाईन में नही जाये।"
सीवर कनेक्शन का सही उपयोग
- सीवर कनैक्शन बरसाती पानी या कचरे के निस्तारण के लिये नही है।
- सीवर कनैक्शन से आपके घर की रसोई, बॉथरुम व टॉयलेट को जोड़ा जायेगा, जिससे घरों से निकला गन्दा पानी नालियों में इकट्ठा न हो।
शिकायत निवारण और जन-सहभागिता
ए.एस.डी. सुरेन्द्रपाल ने बताया कि, पम्पलेटस् पर अंकित टोल फ्री नम्बर पर सीवरेज कार्य से सम्बन्धित शिकायत व सुझाव दे सकते है तथा साथ ही सहभागियों को सीवरेज प्रणाली सम्बन्धी पम्पलेट्स आदि का वितरण किया गया।
उपस्थिति
- अशोक कुन्तल (एसओटी)
- स्थानीय निवासी

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
