भरतपुर: ब्रिगेडियर घासीराम नगर में बनेगा 33/11 केवी जीएसएस, 10 हजार उपभोक्ताओं को लाभ
बीईएसएल द्वारा 3 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले इस जीएसएस से आगामी गर्मी में शहर के 15 से अधिक क्षेत्रों को निर्बाध बिजली मिल सकेगी।

भरतपुर के ब्रिगेडियर घासीराम नगर में बीईएसएल के सीओओ आकाश सक्सेना और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने नए 33/11 केवी जीएसएस के निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन किया।
भरतपुर 6 फरवरी। आगामी गर्मियों में भरतपुर शहर के विद्युत उपभोक्ताओं को अब और भी ज्यादा भरोसेमंद एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलने लगेगी।
जीएसएस निर्माण और लागत
बीईएसएल के जनसंपर्क अधिकारी सुधीर प्रताप सिंह ने बताया कि बीईएसएल के सीओओ आकाश सक्सेना ने ब्रिगेडियर घासीराम नगर कॉलोनी में 33/11 केवी जीएसएस के निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया।
- निर्माण पूरा होने की अवधि: मई 2026 तक।
- कुल क्षेत्र: 1300 वर्ग फुट।
- अनुमानित लागत: करीब 2.5 से 3 करोड़ रुपये।
उपभोक्ता लाभ और फीडर विवरण
"इस जीएसएस में घासीराम नगर, मोती महल और सरस डेयरी के नाम से फिलहाल 3 फीडर होंगे, जिनसे लगभग 9 से 10 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। आवश्यकता होने पर भविष्य में इस जीएसएस में और भी फीडर बनाए जा सकेंगे।"
लाभान्वित होने वाले प्रमुख क्षेत्र
नया जीएसएस बनने से निम्न क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा: घासीराम नगर, महाराजा बृजेन्द्र सिंह नगर, किशनपुरा, मडरपुर, सरस डेयरी, नगला अस्तावन, बृज विहार, गोविन्द नगर, मोती महल, लक्ष्मी नगर, आरएसी एरिया, देव विहार, अनिरुद्ध नगर, बृज नगर, अमेरिकन गेट, नोह पुल, नोह गाँव इत्यादि।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारीगण
इस मौके पर निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे:
- सीईएससी राजस्थान के वाइस प्रेसिडेंट (टेक्निकल) शांतनु भट्टचार्य।
- ज्ञानेंद्र अग्रवाल; वाइस प्रेसिडेंट (फाइनेंस)।
- विनय अग्रवाल जेडसीई (जेवीवीएनएल)।
- वेंकटेशन कोड़ी (हैड ओ एंड एम कोटा)।
- केवल कुमार वर्मा एक्स.ईएन (जेवीवीएनएल)।
- अमित आनंद हैड (सीआरएम)।
- सोमनाथ कुंडू सेफ्टी ऑफिसर।
- क्षितिज मिश्रा (हैड ओ एंड एम)।
- निर्मल सादुखान (कमांड इन चार्ज)।
- पंकज गौड़ (इन चार्ज मीटर विंग)।
- प्रभात कुमार (हैड एच आर) सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
