अटलबंध इलाके में रास्ते पर अवैध निर्माण रोकने पर आरोपियों ने कट्टा दिखाकर बुजुर्ग महिला के परिवार को धमकाया, पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

भरतपुर 11 फरवरी। शहर के अटलबंध थाना इलाके में स्थित धाऊ की हवेली में एक रिहायशी रास्ते को लेकर गंभीर विवाद सामने आया है।

पुलिस अधीक्षक से शिकायत और मुख्य आरोप

प्रार्थिया के बेटे बीरभान सिंह ने जिला पुलिस अधीक्षक और अटलबंध थाना अधिकारी को शिकायत दी है कि:

  • बृजभान सिंह पुत्र उदयमान ने बाहरी गुंडों के साथ मिलकर उनके घर के मुख्य दरवाजे को अवैध रूप से बंद करने का प्रयास किया।
  • प्रार्थिया बुजुर्ग महिला सुशीला सिंह ने बताया कि घटना 8 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे हुई।

घटना का विवरण: हथियारों के बल पर अवैध निर्माण

बृजभान सिंह उनकी पत्नी साधना और बाहर से बुलाए गए हथियारबंद गुंडे लोकेश और अन्य मिस्त्री बेलदार को लेकर आए और शामलाती चौक में खुलने वाले उनके दरबाजे पर ईंटों की चिनाई शुरू कर दी।

जब प्रार्थिया के परिवार वीरभान मनीषभान सिंह और उनके बुजुर्ग पति छत्रमान सिंह ने इस निर्माण को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने:

  • गाली-गलौज की।
  • कट्टा व सरिया जैसे घातक हथियार दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
  • आरोपियों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि "यदि रास्ता रोकने से टोका गया तो अंजाम बुरा होगा।"

पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपी

हमारे द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई जिस पर अटलबंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस की गाड़ी देखते ही आरोपी और उनके साथ आए गुंडे मौके से फरार हो गए।

सुरक्षा की मांग और कानूनी कार्यवाही

प्रार्थिया के पुत्र वीरभान सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उन्हें और उनके परिवार को इन बदमाशों से जान-माल का खतरा है। उन्होंने पुलिस को आरोपियों की तस्वीरें भी सौंपी हैं और मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story