अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस संघ के पदाधिकारियों ने जयपुर में आगामी निकाय चुनावों और संगठन की मजबूती को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की।

भरतपुर 12 फरवरी। अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस संघ के भरतपुर के जिला अध्यक्ष आकाश लोधा व राजस्थान के प्रदेश महासचिव कोमल सागर व (डीग) जिले के जिला अध्यक्ष पवन ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान एवं वर्तमान में सरदारपुरा से विधायक अशोक गहलोत से उनके जयपुर आवास पर पहुंचकर गुलदस्ता भेंट एवं शिष्टाचार मुलाकात की।

राजनीतिक चर्चा एवं आगामी चुनाव रणनीति

  • मुलाकात के दौरान राजनीतिक चर्चा हुई।
  • आगामी पंचायत एवं निकायों के चुनावों पर विस्तृत चर्चा की गई।

2028 चुनाव एवं महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

जिला अध्यक्ष पवन ठाकुर ने आगामी लक्ष्यों और पर्व की शुभकामनाओं के संदर्भ में कहा कि:

"2028 में भारी बहुमत से राजस्थान में कांग्रेस की जीत होगी साथ ही आने वाली 15 फरवरी को महाशिवरात्रि की भी सहपारिवार हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उत्तम स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।"

जिला अध्यक्ष पवन ठाकुर ने बताया कि 2028 में भारी बहुमत से राजस्थान में कांग्रेस की जीत होगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story