बारां में एकल अभियान अंचल कार्यालय पर डॉ सुरेश मेघवाल की अध्यक्षता में होली स्नेह मिलन आयोजित, पंच शिक्षाओं के माध्यम से ग्रामीण जागरूकता पर दिया जोर।

बारां। एकल अभियान अंचल कार्यालय अटरू रोड पर होली मिलन समारोह का कार्यक्रम भारत माता की पूजा अर्चना कर एकल अभियान समिति अध्यक्ष डॉ सुरेश मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। यह उत्सव सामाजिक एकजुटता और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

अहंकार के त्याग और प्रेम का संदेश

इस अवसर पर डॉ सुरेश मेघवाल ने कहा कि "होली हमें अहंकार को जलाकर प्रेम और एकता के रंगों से जीवन को भरने और हर रिश्ते में मिठास भरने का संदेश देती है।" उन्होंने आगे विस्तार से बताते हुए कहा कि "सामाजिक समरसता बुराई पर अच्छाई की विजय प्रेम और सद्भाव बसंत और प्रेम का उत्सव होली का त्यौहार है।" इसी क्रम में समिति कोषाध्यक्ष चतुर्भुज सैनी ने कहा कि "भारतीय समाज में मनाये जाने वाले सभी पर्व लोगों को आदर्श जीवन जीने की दिशा प्रदान करते हैं।"

ग्रामीण जागरूकता और एकल की पंच शिक्षाएं

सेवानिवृत्ति उप जिला शिक्षा अधिकारी पुरुषोत्तम नामा ने एकल अभियान के कार्यों को ईश्वरीय कार्य बताया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि "एकल की पंच शिक्षाओं के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता लाने का कार्य किया जा रहा हैं जो सराहनीय है।" कार्यक्रम के दौरान एकल के सभी संच प्रमुख साधक भाई बहिनों ने उत्साहपूर्वक होली के सामुहिक गीत गाए और एक दूसरे को रंग लगाकर तथा मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

समारोह में उपस्थित गणमान्य जन

इस गौरवमयी अवसर पर एकल अभियान समिति के नरेश नागर, अभियान प्रमुख लक्ष्मीनारायण लोधी, पियंका चक्रधारी, भग्गू लाल सहित विभिन्न पदाधिकारी और समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से इस पर्व की सार्थकता को साझा किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story