जिला परिषद द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन और एनपीएस ट्रेडर्स योजना का लाभ दिया जा रहा है।

बारां, 4 मार्च। केन्द्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने तथा प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना तथा एनपीएस ट्रेडर्स योजना में पात्र लाभार्थियों को शत प्रतिशत लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिला परिषद द्वारा जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर 15 मार्च तक विशेष पंजीकरण अभियान व शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविरों का सफल आयोजन

इसी क्रम में बुधवार को अंता में पाटोन्दा, अटरू में कुन्जेड़, जीरोद, छीपाबड़ौद में कलमोदिया, सारथल तथा किशनगंज में बजरंगगढ़ व ख्यावदा में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से पात्र श्रमिकों और लघु व्यापारियों को योजनाओं से जोड़कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने का प्रयास किया जा रहा है।

आगामी शिविरों का कार्यक्रम और पंजीकरण की अपील

श्रम कल्याण अधिकारी गजराज राठौड़ ने बताया कि "5 मार्च को अंता में रातड़िया, बालाखेड़ा, अटरू में सहरोद, ढ़ोटी, छीपाबड़ौद में भावपुरा, बिलेण्ड़ी तथा किशनगंज में जलवाड़ा व खल्दा में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत शिविरों का आयोजन किया जाएगा।" सभी पात्र श्रमिकों एवं लघु व्यापारियों से अपील की गई है कि वे ग्राम पंचायत में संपर्क कर पंजीकरण इस योजना में सुनिश्चित कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story