हाडोती संभाग की अन्नपूर्णा नगरी में आराध्य देव के दरबार में भक्तों पर केसर और टेसू के प्राकृतिक रंगों की वर्षा हुई और रसिया भजनों का गायन किया गया।

बारां। रस भूमि श्रीधाम श्री जी एक बार फिर रंग और रस में सराबोर है। हाडोती संभाग की अन्नपूर्णा नगरी बारां में आराध्य देव श्रीकल्याण राय जी के मंदिर में रंगीली होली के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं पर रंग, केसर और अबीर-गुलाल की जमकर वर्षा हुई। मंदिर परिसर में सुबह और शाम दोनों समय चल रहे रंगोत्सव में ठाकुरजी के दर्शन के लिए उमड़े भक्त - भक्ति और आनंद के रंग में डूबे नजर आए। मंदिर की छटा अलग ही निराली लग रही थी, चांदी के सिंहासन पर विराजमान "श्री जी महाराज" छैल-ठाकुर छबीले हुरियारे स्वरूप में दर्शन दे रहे है। सतरंगी छटा और होरी के रसिया भजनों के बीच ठाकुर जी की मनमोहक रूप-माधुरी ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालु अपलक निहारते हुए स्वयं को धन्य मान रहे है।

अटूट इष्टशक्ति और परंपरा का संगम

पंडित पुजारी धनराज हनुमान शर्मा ने कहा कि "अन्नपूर्णा नगरी नित्योत्सवो की भूमि है। यहा वर्षभर आयोजित होने वाले पर्व-उत्सव अटूट ईस्टशक्ति का प्रमाण हैं।" श्री कल्याण राय जी मंदिर के मुखिया परिवार के पुजारी पंडित दुर्गा शंकर शर्मा, हेमंत शर्मा पप्पू एवं राजेंद्र पंडित, अमित शर्मा व अंकित पुजारी ने बताया कि इन दिनों श्रीजी में सरस रंगीली होली का उत्सव अपने चरम पर होता है और ठाकुर जी नित्यप्रति दिन दोनों समय होली का अनुपम आनंद ले रहे होते हैं।

प्राकृतिक रंगों की वर्षा और औषधीय मान्यता

मंदिर में भक्तों पर केसर और टेसू के फूलों से बना प्राकृतिक रंग बरसाया जा रहा है। मान्यता है कि इस गुनगुने रंग में भीगने से चर्म रोगों में लाभ मिलता है, इसी कारण श्रद्धालु रंग से सराबोर होने में तनिक भी संकोच नहीं करते। श्री कल्याण राय जी मंदिर के भक्त मंडल के सदस्य राजेंद्र शर्मा, आनंद बंसल, भानु पोरवाल, योगेश बाटा, दिनेश बंसल, एडवोकेट सुरेश शर्मा, संजय शर्मा, हरिओम अग्रवाल, नरेश सोमानी, दिलीप चौबे, हेमंत गुप्ता, महेंद्र शर्मा कस्तूरी, राजेंद्र खींची, दीपक कालरा व महेश बाबा सहित इत्यादि भक्तों ने बताया कि मंदिर में रंगोत्सव के समय रंगों की बयार और फूलों की फुहार अत्यधिक मनोहरीक लगती है, इस दिन भक्तों का अंबार भक्ति रस में डूबते हुए श्री जी के दर्शन लाभ उठाता है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story