विद्यार्थियों ने सौर ऊर्जा, जल संरक्षण और रोबोटिक्स के वर्किंग मॉडल प्रदर्शित किए, मुख्य अतिथि सुनील हवा ने नवाचार के लिए छात्रों को प्रेरित किया।

बारां। बारां के अंतर्गत एमिनेंट अकैडमी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा महान वैज्ञानिक सी.वी.रमन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुनील हवा "सर" उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी अंशुल व्यास एवं रेसलर मोहित सिंह हाड़ा ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

विविध प्रतियोगिताओं और मॉडलों का प्रदर्शन

कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी, मॉडल प्रस्तुति, पोस्टर मेकिंग, भाषण, विज्ञान क्विज़ एवं नवाचार प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों में सौर ऊर्जा से संचालित उपकरण, जल संरक्षण तकनीक, स्मार्ट सिटी मॉडल एवं रोबोटिक्स परियोजनाएँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

अतिथियों का प्रेरणादायक संबोधन

मुख्य अतिथि श्री सुनील हवा सर ने अपने संबोधन में कहा कि "विज्ञान केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण अंग है।" उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने, जिज्ञासा बनाए रखने एवं नवाचार की दिशा में सतत प्रयास करने हेतु प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि अंशुल व्यास ने विद्यार्थियों को नई तकनीकों के प्रति जागरूक रहने एवं रचनात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया। वहीं मोहित सिंह हाड़ा ने विज्ञान को भविष्य निर्माण की आधारशिला बताते हुए छात्रों को निरंतर प्रयोग और नवाचार के लिए प्रेरित किया।

रमन प्रभाव की ऐतिहासिक जानकारी

विज्ञान शिक्षकों ने जानकारी दी कि 28 फरवरी 1928 को सी.वी. रमन द्वारा ‘रमन प्रभाव’ की खोज की गई थी, जिसके सम्मान में प्रत्येक वर्ष यह दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ तथा समाज में वैज्ञानिक चेतना जागृत करने का संदेश देते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story