अध्यक्षा नीतू गुप्ता के नेतृत्व में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, हर्बल होली और अल्पाहार का आयोजन कर खुशियां बांटी गईं।

बारां। अखिल भारतीय अग्रवाल महिला जिला संगठन इकाई बारां की अध्यक्षा नीतू गुप्ता ने विशेष योग्यजन बच्चों एवं प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों के साथ होली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों ने कई कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा उन्होंने रंगों के इस पर्व को पूरे उत्साह और खुशी के साथ मनाया।

प्राकृतिक रंगों से सराबोर हुए नौनिहाल

कोषाध्यक्ष बबली अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने फूलों और प्राकृतिक रंगों एवं हर्बल रंग से होली खेली। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, नृत्य और गीतों ने सभी का मन मोह लिया। सुनीला अग्रवाल, मंजू गोयल व रेना अग्रवाल ने बताया कि बच्चों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। बच्चों ने रंगोली बनाई, संगीत की थाप पर नृत्य किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

सामाजिक जुड़ाव और समानता का संदेश

कार्यक्रम में संगठन सदस्य आरती जिन्दल, अर्चना गुप्ता, मधु गोयल ने बताया कि "ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मबल को बढ़ाते हैं और उन्हें समाज से जुड़ाव का एहसास कराते हैं।" होली जैसे त्योहार न केवल रंगों का उत्सव हैं, बल्कि समानता, अपनापन और खुशियों को साझा करने का भी संदेश देते हैं। इस तरह देशभर में दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई गई होली ने यह साबित किया कि खुशियों के रंग हर किसी के लिए समान होते हैं।

उपहार और अल्पाहार से चेहरे पर आई मुस्कान

नीतू गुप्ता ने बताया कि संगठन द्वारा बच्चों को गुलाल, पिचकारी व अल्पाहार करवा कर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का पूरा प्रयास संगठन के मेंबर द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजेश नागर, ऋषीराज मीणा, मोहित कुमार, किरण मीणा, शिवानी शर्मा, हरजीत रावल, अरूण कुमार, देवकी नंदन, जगदीश मीणा व अन्य स्टाफ मौजूद थे।

Updated On 28 Feb 2026 5:23 PM IST
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story